Home / छत्तीसगढ़ / दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए डेढ़ लाख की सौदेबाजी, पीड़िता का दादा गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए डेढ़ लाख की सौदेबाजी, पीड़िता का दादा गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए डेढ़ लाख की सौदेबाजी, पीड़िता का दादा गिरफ्तार

 

रायपुर। रायपुर जिले के सिलयारी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए आरोपित पक्ष से रुपये लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के दादा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म प्रकरण को रफा-दफा करने के लिए आरोपित पक्ष से करीब 1.30 लाख रुपये की सौदेबाजी की गई थी।

 

पुलिस के अनुसार, मामले के लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि पीड़िता के दादा ने बिचौलियों के माध्यम से आरोपित पक्ष से रकम ली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दादा के कब्जे से एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

 

मामले में दो अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई, जिन्होंने समझौता कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में समझौता कराने या मामला दबाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल