Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा: सीतामणि में छत पर लोहे के एंगल से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा: सीतामणि में छत पर लोहे के एंगल से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा: सीतामणि में छत पर लोहे के एंगल से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटीकोरबा। शहर के सीतामणि गोकुलगंज बस्ती में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर की छत पर लोहे के एंगल से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य किसी काम से घर की छत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर निखिल के शव पर पड़ी। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।शराब सेवन की बात सामने आईपरिजनों के अनुसार, निखिल को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे की हालत में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय भी उसके नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण और परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल