
. *कोरबा में एक थप्पड़ ने ले ली राहुल की जान! दशहरा मैदान के पीछे खूनी खेल, ASP लखन पटले ने खोले हत्याकांड के राज; 3 गिरफ्तार, 1 फरार*पुलिस के अनुसार, दशहरा मैदान में साउंड सिस्टम के पास डांस के दौरान युवकों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। इसी दौरान राहुल ने बिट्टू चौहान को थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विजय चौहान को भी राहुल ने थप्पड़ मारा था। इसके बाद विवाद बढ़ गया।आरोप है कि विवाद के बाद राहुल को दशहरा मैदान के पीछे एक सुनसान गली में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।एएसपी लखन पटले के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुड़ापार क्षेत्र से बिट्टू चौहान, सिकू चौहान और विजय चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया है।मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मृतक राहुल रेलवे कॉलोनी का निवासी था। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।











