
बालोद में अपने ही बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप में प्रधानपाठिका गिरफ्तारबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बच्चों के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधानपाठिका शबाना बानो को अपने ही दो नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करने के आरोप में बालोद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चों ने अपनी मां के कथित व्यवहार से परेशान होकर बालोद कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बच्चों ने अपनी शिकायत में लंबे समय से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना किए जाने की बात बताई।बाल कल्याण समिति के सामने बच्चों ने बताए हालातमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के सामने बच्चों ने अपनी मां द्वारा कथित रूप से किए जा रहे दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के संबंध में बयान दर्ज कराया। बच्चों के बयानों और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई।स्कूल जाने से पहले घर से गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस की टीम ने पाररास स्थित प्रधानपाठिका के किराए के मकान में दबिश दी। उस समय शबाना बानो स्कूल जाने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें घर से हिरासत में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा है। पुलिस अब बच्चों द्वारा लगाए गए आरोपों और पारिवारिक विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।












