Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा में एंबुलेंस नदी के पार नहीं पहुंची, बीमार पूर्व सरपंच को ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर पार कराई उफनती अहिरन

कोरबा में एंबुलेंस नदी के पार नहीं पहुंची, बीमार पूर्व सरपंच को ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर पार कराई उफनती अहिरन

कोरबा में एंबुलेंस नदी के पार नहीं पहुंची, बीमार पूर्व सरपंच को ग्रामीणों ने कंधे पर उठाकर पार कराई उफनती अहिरनकोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमान के आश्रित ग्राम मैंनगढ़ी पारा में बारिश के दौरान ग्रामीणों की परेशानी एक बार फिर सामने आई। गांव में बीमार पड़े पूर्व सरपंच सनीच राम मिंज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ग्रामीणों को उन्हें कंधे पर उठाकर उफनती अहिरन नदी पार करानी पड़ी। घटना 26 सितंबर की बताई गई है। जानकारी के अनुसार सनीच राम मिंज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या कटघोरा के अस्पताल ले जाना था। उन्हें बुखार और चक्कर आने की शिकायत थी। लेकिन लगातार बारिश के कारण अहिरन नदी का जलस्तर बढ़ गया था और नदी पार करने का रास्ता बंद हो गया था। वाहन मैंनगढ़ी पारा तक नहीं पहुंच पा रहा था।ऐसे में ग्रामीणों ने जोखिम उठाते हुए बीमार पूर्व सरपंच को कंधे पर उठाया और उफनती नदी को पार कराया। नदी के दूसरी तरफ पहुंचने के बाद कटघोरा के गोपाल अस्पताल की एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। पुल नहीं होने से बरसात में कट जाता है गांवमैंनगढ़ी पारा अहिरन नदी के कारण बारिश के मौसम में मुख्य गांव और आसपास के क्षेत्रों से कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ आपात स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। कई बार उठ चुकी है पुल निर्माण की मांगग्रामीणों के अनुसार अहिरन नदी पर पुल निर्माण की मांग कई बार प्रशासन के सामने रखी जा चुकी है। ग्राम सुराज अभियान सहित विभिन्न शिविरों में भी ग्रामीण इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और बिजली की सुविधा को लेकर भी समस्याएं बनी हुई हैं। समस्या दूर नहीं हुई तो अनशन की चेतावनीअस्पताल में भर्ती पूर्व सरपंच सनीच राम मिंज ने कहा कि यदि मैंनगढ़ी की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण अनशन या हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से अहिरन नदी पर पुल, सड़क और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल