Home / कोरबा / कोल इंडिया के 2 लाख कर्मियों को दीपावली का तोहफा, अक्टूबर में बोनस पर फैसला, 1.10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है राशि

कोल इंडिया के 2 लाख कर्मियों को दीपावली का तोहफा, अक्टूबर में बोनस पर फैसला, 1.10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है राशि

कोल इंडिया के 2 लाख कर्मियों को दीपावली का तोहफा, अक्टूबर में बोनस पर फैसला, 1.10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है राशिकोरबा। दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में काम करने वाले करीब 2.10 लाख कर्मचारियों को बोनस का इंतजार है। इस बार प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) की राशि बढ़कर 1.10 लाख रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये बोनस मिला था। बोनस की अंतिम राशि पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोल इंडिया प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित बैठक में निर्णय होने की संभावना है।एसईसीएल के 33 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे लाभान्वितकोरबा सहित छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के गेवरा, कुसमुंडा, दीपका समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत करीब 33,231 नियमित कर्मचारी इस बोनस से लाभान्वित हो सकते हैं। कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों को मिलाकर करीब 2.10 लाख कर्मचारियों को बोनस मिलने की संभावना है।हर वर्ष दुर्गा पूजा से पहले कोयला कर्मियों को प्रदर्शन आधारित पुरस्कार देने की परंपरा रही है। इस वर्ष 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों की नजर बोनस राशि तय करने वाली बैठक पर टिकी हुई है।जेबीसीसीआई का गठन नहीं होने से स्थिति अलगइस बार बोनस तय करने की प्रक्रिया कुछ अलग है। कोल इंडिया की 11वीं संयुक्त द्विपक्षीय समिति (JBCCI) का कार्यकाल जून 2026 में समाप्त हो चुका है, जबकि अभी तक 12वीं समिति का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में बोनस वार्ता किस समिति या व्यवस्था के तहत होगी, इसे लेकर श्रमिक संगठनों के बीच चर्चा है।हालांकि, दुर्गा पूजा से पहले बोनस भुगतान की परंपरा को देखते हुए प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों के बीच अलग से वार्ता कर राशि तय किए जाने की संभावना है।पिछले वर्ष एसईसीएल में खर्च हुए थे करीब 356 करोड़पिछले वर्ष एसईसीएल के करीब 34,500 कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये की दर से बोनस दिया गया था। इस पर लगभग 356 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। वहीं, कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों को मिलाकर पिछले वर्ष बोनस भुगतान पर करीब 2,153.82 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आया था।एक दशक में लगभग दोगुनी हुई बोनस राशिकोयला कर्मियों के प्रदर्शन आधारित बोनस में पिछले एक दशक में लगातार वृद्धि हुई है। वर्ष 2015-16 में बोनस राशि 54 हजार रुपये थी। इसके बाद 2022 में 76,500 रुपये, 2023 में 85 हजार रुपये, 2024 में 93,750 रुपये और 2025 में यह बढ़कर 1.03 लाख रुपये हो गई।इस वर्ष करीब सात हजार रुपये की बढ़ोतरी के साथ बोनस 1.10 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम राशि पर फैसला प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बैठक में सहमति बनने के बाद ही स्पष्ट होगा।कोरबा के बाजार को भी बोनस से उम्मीदएसईसीएल की बड़ी कोयला खदानों के कारण बोनस का असर कोरबा के स्थानीय बाजार पर भी पड़ता है। दशहरा और दीपावली के दौरान कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त राशि आने से वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद रहती है। यही वजह है कि कर्मचारी संगठनों के साथ स्थानीय कारोबारियों की नजर भी बोनस की घोषणा पर है।फिलहाल कर्मचारियों की नजर अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित बैठक पर है। बैठक की आधिकारिक सूचना अभी श्रमिक संघ प्रतिनिधियों को नहीं दी गई है। अंतिम निर्णय बैठक में सहमति बनने के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल