Home / छत्तीसगढ़ / पेंड्रा हत्याकांड के विरोध में बंद रहा पूरा जिला, व्यापारियों में भारी आक्रोश

पेंड्रा हत्याकांड के विरोध में बंद रहा पूरा जिला, व्यापारियों में भारी आक्रोश

पेंड्रा हत्याकांड के विरोध में बंद रहा पूरा जिला, व्यापारियों में भारी आक्रोश

 

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा कारोारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को पूरा जिला बंद रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने घटना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

 

बताया जा रहा है कि पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने प्रदीप सोनी पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध जताया और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *