Home / छत्तीसगढ़ / शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और दो लाख की ठगी, आरोपी रांची से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और दो लाख की ठगी, आरोपी रांची से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और दो लाख की ठगी, आरोपी रांची से गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और करीब दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार आरोपी अजय कुमार कंवर को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाया। इस दौरान उसने युवती से अलग-अलग बहानों से करीब दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। विरोध करने पर आरोपी फरार हो गया।

 

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने रांची पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *