Home / छत्तीसगढ़ / बीच सड़क पर पत्नी को दिया तीन तलाक, जान से मारने की धमकी

बीच सड़क पर पत्नी को दिया तीन तलाक, जान से मारने की धमकी

बीच सड़क पर पत्नी को दिया तीन तलाक, जान से मारने की धमकी

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। शहर के सदर रोड क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बीच सड़क पर रोककर उसे तीन तलाक दे दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

 

जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। बुधवार को रास्ते में रोककर उसने सार्वजनिक रूप से तीन बार तलाक बोलकर संबंध खत्म करने की बात कही। घटना के बाद महिला काफी सदमे में है।

 

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *