
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्कारायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को रायपुर स्थित लोक भवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी यह विशेष सिक्का पूज्य शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर जारी किया गया है। इसे सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।सिक्के पर अंकित है माता हासी देवी जी का चित्रमाता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किए गए स्मारक सिक्के पर उनकी छवि अंकित की गई है। सिक्के के दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है।इस स्मारक सिक्के को जारी करने का उद्देश्य माता हासी देवी जी के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को देशभर में पहचान दिलाना तथा उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।सिंधी समाज के लिए गौरव का अवसरकिसी सिंधी आध्यात्मिक विभूति के सम्मान में इस तरह का स्मारक सिक्का जारी होना सिंधी समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे देश और विदेश में रहने वाले सिंधी समुदाय के लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का अवसर मिला है।कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस दौरान माता हासी देवी जी के आध्यात्मिक योगदान और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूदकार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इसके अलावा मुख्य सचिव विकासशील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक कर सकेंगे बुकिंगस्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालुओं और सिक्का संग्रह करने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए इसे बुक कराने की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। इच्छुक लोग शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी यह स्मारक सिक्का उनकी आध्यात्मिक विरासत और समाज में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।











