पेंड्रा में सराफा कारोबारी की हत्या के विरोध में बिलासपुर बंद, व्यापारियों में भारी आक्रोश
पेंड्रा में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को बिलासपुर पूरी तरह बंद रहा। व्यापारिक संगठनों के आह्वान पर शहर के प्रमुख बाजारों, सराफा दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने बंद रखकर घटना के खिलाफ नाराजगी जताई।
व्यापारियों ने घटना को कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बंद के दौरान शहर के कई हिस्सों में सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम गतिविधि देखने को मिली।
व्यापारी संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से कारोबारी वर्ग में डर का माहौल है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।













