गोवा से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, रायगढ़ पुलिस ने रायपुर से तीन आरोपितों को दबोचा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि सट्टे का संचालन गोवा से किया जा रहा था। मामले में रायगढ़ पुलिस ने रायपुर से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपित व्हाट्सएप ग्रुप और ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपितों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और सट्टेबाजी से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं।
जांच में यह भी पता चला है कि सट्टे के नेटवर्क में बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और डिजिटल ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है।













