Home / छत्तीसगढ़ / दीपका यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

दीपका यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

दीपका यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

 

कोरबा जिले के दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हरियाणा के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बैंक में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन समय रहते पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों के अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है।

 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य राज्यों या क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल