Home / छत्तीसगढ़ / मुवक्किलों से फीस मांगने वाले वकील की अपील खारिज, कोर्ट ने दावों को बताया निराधार

मुवक्किलों से फीस मांगने वाले वकील की अपील खारिज, कोर्ट ने दावों को बताया निराधार

मुवक्किलों से फीस मांगने वाले वकील की अपील खारिज, कोर्ट ने दावों को बताया निराधार

 

बिलासपुर। जिला न्यायालय में एक अनोखे कानूनी मामले में अपने मुवक्किलों से बकाया वकालत फीस वसूलने पहुंचे अधिवक्ता को ही बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनकी अपील खारिज करते हुए कहा कि प्रस्तुत किए गए दावे और तर्क पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में सारहीन हैं।

 

मामले में अधिवक्ता ने अपने पूर्व मुवक्किलों पर वकालत फीस का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए राशि वसूली की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पक्षकारों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ता के दावों में कई विरोधाभास सामने आए, जिससे उनके पक्ष की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए।

 

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि फीस भुगतान को लेकर किए गए दावों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए गए। इसी आधार पर न्यायालय ने अपील को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।

 

इस फैसले के बाद संबंधित अधिवक्ता को कानूनी राहत नहीं मिल सकी, जबकि न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी वित्तीय दावे को स्वीकार करने के लिए विश्वसनीय साक्ष्य और तथ्यों का होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *