Home / छत्तीसगढ़ / बिजली दर वृद्धि के विरोध में आज प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी जिलों में बिजली दफ्तरों का होगा घेराव

बिजली दर वृद्धि के विरोध में आज प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी जिलों में बिजली दफ्तरों का होगा घेराव

बिजली दर वृद्धि के विरोध में आज प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सभी जिलों में बिजली दफ्तरों का होगा घेराव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता सभी जिलों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली दरों में हालिया वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह पांचवीं बार बिजली दरें बढ़ाई गई हैं, जिससे घरेलू, किसान और अन्य उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।

 

कांग्रेस ने बताया कि 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों में बिजली कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद 18 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। वहीं जुलाई के पहले सप्ताह में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर घर-घर अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से आवेदन भी जुटाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल