Home / छत्तीसगढ़ / मरीजों की परेशानी के बीच अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

मरीजों की परेशानी के बीच अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

मरीजों की परेशानी के बीच अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

 

कटघोरा अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ नर्सें वेस्टर्न म्यूजिक पर कैटवॉक और डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि जहां मरीज इलाज और सुविधाओं के लिए परेशान हैं, वहीं अस्पताल स्टाफ इस तरह के आयोजन में व्यस्त दिखाई दे रहा है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है, जहां कई यूजर्स अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

 

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *