Home / छत्तीसगढ़ / भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

भिलाई में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

 

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

 

जानकारी के अनुसार, छात्रा के साथ सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ की घटना हुई थी। पीड़िता की शिकायत और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद सुपेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल