पत्नी और बच्चों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
रायपुर में एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और बच्चों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि वह पारिवारिक विवाद और लगातार तनाव से परेशान था। उसने अपनी पत्नी और बच्चों के व्यवहार को आत्महत्या का कारण बताया है। मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













