Home / छत्तीसगढ़ / भारत-ए टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

भारत-ए टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

 भारत-ए टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की खबर है। राज्य के प्रतिभाशाली बल्लेबाज आयुष पांडेय का चयन भारत-ए टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत-ए टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है।

 

आयुष पांडेय ने पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में उनके दमदार खेल ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इससे पहले भी उन्हें सेंट्रल जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया था।

 

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडेय छत्तीसगढ़ क्रिकेट का उभरता हुआ चेहरा माने जाते हैं। घरेलू सत्र में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का ही परिणाम है कि अब उन्हें भारत-ए जैसी महत्वपूर्ण टीम में जगह मिली है।

 

आयुष के चयन से छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ और प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने पर आयुष पांडेय भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल