भाजपा नेता पर दुष्कर्म और वसूली का आरोप, मुनाफे का लालच देकर महिला से ठगे लाखों
बिलासपुर में भाजपा नेता पर एक महिला ने दुष्कर्म और पैसों की वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे व्यापार में मुनाफा दिलाने और आर्थिक फायदा कराने का झांसा दिया। इसी दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए।
शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने भरोसा जीतकर कई बार उसके साथ गलत संबंध बनाए और विरोध करने पर धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार पैसों की मांग करता रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और वसूली समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।













