Home / छत्तीसगढ़ / Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: रायपुर में आज प्लेऑफ की जंग, 10 साल बाद शहर में IPL मुकाबले का रोमांच

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: रायपुर में आज प्लेऑफ की जंग, 10 साल बाद शहर में IPL मुकाबले का रोमांच

आईपीएल 2026 में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। प्लेऑफ की दौड़ के बीच दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। RCB लगातार हार के बाद वापसी की तलाश में है, जबकि मुंबई इंडियंस भी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

रायपुर में करीब 10 साल बाद आईपीएल मुकाबला आयोजित होने से क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिल सकता है। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस ने 19 और RCB ने 16 मैच जीते हैं। ऐसे में रिकॉर्ड के लिहाज से मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और विल जैक्स पर नजरें रहेंगी। हार्दिक पंड्या की उपलब्धता को लेकर भी मैच से पहले चर्चा बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *