Home / छत्तीसगढ़ / IPL 2026: रायपुर में आज RCB और MI की टक्कर, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

IPL 2026: रायपुर में आज RCB और MI की टक्कर, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

IPL 2026: रायपुर में आज RCB और MI की टक्कर, प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

 

आईपीएल 2026 में आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ के बीच यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

RCB ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में टीम की लय बिगड़ी है। लगातार हार के बाद टीम पर वापसी का दबाव है। वहीं मुंबई इंडियंस भी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

 

मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। वहीं सूर्यकुमार यादव की उपलब्धता पर भी संशय बना हुआ है।

 

रायपुर में करीब 10 साल बाद आईपीएल मुकाबले की मेजबानी हो रही है, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस पहली बार इस मैदान पर खेलने उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *