Home / छत्तीसगढ़ / दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए; 150 पाव शराब जब्त

दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए; 150 पाव शराब जब्त

दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए; 150 पाव शराब जब्त

 

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा स्थित ऐतिहासिक दल्हा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। पुलिस की निगरानी और सख्ती के चलते मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

मेले में मारपीट और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान करीब 5500 भारी स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए गए। जांच में कुछ युवकों के पास पंचनुमा स्टील के उपकरण भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, इनका इस्तेमाल मारपीट में हथियार के तौर पर किया जा सकता था।

 

इसके अलावा मेले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग लोगों के बैग, झोले और अन्य सामान की जांच के दौरान करीब 150 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की। मेला क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों और CCTV की मदद से भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी। मंदिर परिसर, पहाड़ के शीर्ष और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

 

मेले में साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला कमांडो टीम, वालेंटियर्स, पहाड़ मित्र और विभिन्न स्थानीय संगठनों ने भी पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था संभाली।

 

पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग, ड्रोन-CCTV निगरानी और संदिग्धों की जांच के चलते करीब एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी वाला दल्हा पहाड़ मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *