Home / Uncategorized / धमतरी में मांदागिरी पर्वत को मिलेगा नया रूप, विकसित होगा नया पर्यटन स्थल

धमतरी में मांदागिरी पर्वत को मिलेगा नया रूप, विकसित होगा नया पर्यटन स्थल

धमतरी में मांदागिरी पर्वत को मिलेगा नया रूप, विकसित होगा नया पर्यटन स्थल

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल नगरी-सिहावा क्षेत्र में स्थित मांदागिरी पर्वत को नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

 

मांदागिरी पर्वत पर पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द ही ट्रेकिंग समेत कई नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

प्रशासन की योजना के तहत मांदागिरी को व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे धमतरी जिले के पर्यटन मानचित्र पर इस क्षेत्र की नई पहचान बनने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *