Home / छत्तीसगढ़ / एशियन गेम्स में जशपुर के अनिमेष कुजूर ने जीता कांस्य, भारतीय टीम ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में जशपुर के अनिमेष कुजूर ने जीता कांस्य, भारतीय टीम ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

एशियन गेम्स में जशपुर के अनिमेष कुजूर ने जीता कांस्य, भारतीय टीम ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्डरायपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सुदूर गांव घुइतांगर से निकलकर युवा धावक अनिमेष कुजूर ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। अनिमेष ने भारतीय टीम के साथ 4×100 मीटर मिश्रित रिले में यह पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि के साथ भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया। भारतीय टीम में अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा शानुवाली और हरिता भद्रा शामिल थे। टीम ने फाइनल में 41.06 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 41.35 सेकंड के पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। बारिश में फिसले, लेकिन हौसला नहीं टूटाअनिमेष के लिए फाइनल तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। सेमीफाइनल हीट के दौरान बारिश के कारण ट्रैक गीला था। बैटन बदलते समय अनिमेष का पैर फिसल गया। इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और दौड़ पूरी करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेना में जाने का था सपनाअनिमेष का जन्म 2 जून 2003 को हुआ। उनके परिवार में भी खेल का माहौल रहा है। उनकी मां हॉकी खिलाड़ी रही हैं, जबकि उनके पिता एथलीट और फुटबाल खिलाड़ी रहे हैं तथा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। अंबिकापुर सैनिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान अनिमेष भारतीय सेना में जाने का सपना देखते थे।कोरोना काल में फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने फुटबाल खेलना शुरू किया। इसके बाद दोस्तों की सलाह पर स्थानीय दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनकी तेज रफ्तार ने सभी को प्रभावित किया और यहीं से उन्होंने स्प्रिंटिंग को गंभीरता से अपनाना शुरू किया। कोच के मार्गदर्शन में निखारी तकनीककरीब 1.88 मीटर लंबे अनिमेष को शुरुआती दौर में लचीलेपन और रनिंग तकनीक से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने इन कमियों पर लगातार मेहनत की। ओडिशा स्थित रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफार्मेंस सेंटर में कोच मार्टिन ओवेंस के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक और प्रदर्शन को बेहतर किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार रिकॉर्डअनिमेष ने इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने यू-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 200 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सीनियर फेडरेशन कप में उन्होंने 200 मीटर में 20.40 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक और मीट रिकॉर्ड हासिल किया। वहीं 100 मीटर में 10.15 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता।ग्रीस की ड्रामिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में भी अनिमेष ने 10.18 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया था। जशपुर के छोटे से गांव से निकलकर एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंचने वाले अनिमेष कुजूर की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के एथलेटिक्स जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल