Home / छत्तीसगढ़ / ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में शेख मोहम्मद शहबाज को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में शेख मोहम्मद शहबाज को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में शेख मोहम्मद शहबाज को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

 

रायपुर। रायगढ़ के चर्चित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में आरोपी शेख मोहम्मद शहबाज को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी किया है और जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

शहबाज पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के संचालन और उससे जुड़े गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

 

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है, वहीं अगली सुनवाई तक शहबाज को अंतरिम जमानत प्रदान की है। इस फैसले के बाद ऑनलाइन सट्टा प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

 

मामले की अगली सुनवाई में राज्य सरकार का पक्ष सामने आने के बाद अदालत आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल