Home / छत्तीसगढ़ / HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

HDFC Bank Alert प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने डाउन टाइम अलर्ट  जारी किया है। 14 से लेकर 16 अगस्त के बीच अलग-अलग समय पर कुछ बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। यह कदम बैंक शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है। इस दौरान सिस्टम में अपग्रेड किए जाएंगे। ताकि ग्राहकों के लिए तेज और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित हो सके। बैंक ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। रुकावट के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

14 अगस्त रात 10:00 बजे से लेकर रात 10:30 तक पूरे 30 मिनट एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड (View and Download) करने का फीचर नहीं मिलेगा। ग्राहकों को सही समय इस फीचर से संबंधित काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अन्य किसी सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

15 अगस्त को बाधित रहेंगी दो सेवाएं

15 अगस्त 2:00 AM से लेकर 6:00 AM तक पूरे 4 घंटे एचडीएफसी बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर म्युचुअल फंड टैब की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस दौरान SIP निवेश, फंड की खरीदारी और इवेस्टमेंट को ट्रैक नहीं कर पाएंगे। वहीं 15 अगस्त 12:00 AM से लेकर 2:00 AM तक पूरे 2 घंटे HDFC बैंक नेट बैंकिंग सर्विस बाधित रहेगी। निर्धारित समय के बाद सर्विस फिर से उपलब्ध हो जाएगी।

16 अगस्त बंद रहेंगी ये सीवाएं

HDFC Bank Alert16 अगस्त को 3:00 AM से लेकर 4:30 AM तक पूरे 1 घंटे 30 मिनट शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस बाधित रहेगी। इन दोनों प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ग्राहक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। जरूरी लेनदेन के लिए आइएमपीएस का इस्तेमाल करने की सलाह बैंक ने दी है। इसके अलावा यूपीआई, नेट बैंकिंग, एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *