Home / छत्तीसगढ़ / रेलवे कॉपर केबल चोरी का दिल्ली कनेक्शन, RPF ने दबोचा संगठित गिरोह; 17 आरोपी गिरफ्तार

रेलवे कॉपर केबल चोरी का दिल्ली कनेक्शन, RPF ने दबोचा संगठित गिरोह; 17 आरोपी गिरफ्तार

रेलवे कॉपर केबल चोरी का दिल्ली कनेक्शन, RPF ने दबोचा संगठित गिरोह; 17 आरोपी गिरफ्तारबिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के बुढ़ार, सिंहपुर, छादा और शहडोल सेक्शन में लगातार हो रही रेलवे की कॉपर केबल चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम और RPF पोस्ट अनूपपुर की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मामले में चोरी करने वाले 10 आरोपितों और चोरी का माल खरीदने वाले 7 रिसीवरों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। लगातार हो रही थी कॉपर केबल की चोरीबिलासपुर रेल मंडल के अलग-अलग रेलखंडों में रेलवे की कॉपर केबल और अन्य तांबे की सामग्री चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर RPF की विशेष टीम और अनूपपुर RPF पोस्ट की संयुक्त टीम गठित की गई।टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग शुरू की। साथ ही घेराबंदी और स्थानीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। दिल्ली से आते थे आरोपी, किराए के मकान में रहते थेजांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दिल्ली से अनूपपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। आरोपितों ने अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान लिए और वहीं रहकर रेलवे के संवेदनशील रेलखंडों की रेकी करते थे।आरोपी स्कूटर से क्षेत्र में घूमकर रेलवे की कॉपर केबल और अन्य तांबे की सामग्री को चिन्हित करते थे। इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। चोरी का माल दिल्ली के चांदनी चौक में बेचते थेपूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रेलवे से चोरी की गई कॉपर केबल और अन्य तांबे की सामग्री को दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में बेचा जाता था। इस तरह चोरी से लेकर माल को खपाने तक पूरा नेटवर्क तैयार किया गया था। ट्रेन से भागते समय दो आरोपी पकड़े गएRPF की कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को उमरिया में ट्रेन से भागते समय पकड़ा गया। वहीं एक अन्य आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई कॉपर केबल और रेलवे से संबंधित अन्य तांबे की सामग्री भी बरामद की गई है। 10 चोर और 7 खरीदार गिरफ्तारइस कार्रवाई में कुल 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 10 लोग चोरी की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि 7 लोगों पर चोरी की रेलवे संपत्ति खरीदने का आरोप है। चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार स्कूटर भी जब्त किए गए हैं।सभी आरोपितों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरोह में और लोगों के शामिल होने की आशंकाRPF को आशंका है कि इस नेटवर्क में अभी और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के साथ-साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वाले अन्य लोगों और गिरोह से जुड़े संभावित सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। [

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल