Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में AI आधारित गणेश प्रतिमाओं पर विवाद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

रायपुर में AI आधारित गणेश प्रतिमाओं पर विवाद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

रायपुर में AI आधारित गणेश प्रतिमाओं पर विवाद, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

 

रायपुर। गणेश उत्सव से पहले राजधानी रायपुर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से तैयार की गई गणेश प्रतिमाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ हिंदू संगठनों ने इन प्रतिमाओं पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया है।

 

संगठनों का कहना है कि भगवान गणेश की पारंपरिक स्वरूप से अलग बनाई जा रही AI आधारित प्रतिमाएं धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने मूर्तिकारों और गणेश उत्सव समितियों से ऐसी प्रतिमाओं की स्थापना से बचने की अपील की है।

 

बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष AI आधारित गणेश प्रतिमाओं को लेकर हुए विवाद और विरोध प्रदर्शन के बाद इस बार अधिकांश मूर्तिकार पारंपरिक स्वरूप की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। शहर में भगवान गणेश के शिव, बाल गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, बालाजी और अन्य पारंपरिक स्वरूपों की प्रतिमाओं की मांग अधिक देखी जा रही है।

 

मूर्तिकारों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल AI डिजाइनों की मांग तो आती है, लेकिन धार्मिक भावनाओं और संभावित विवाद को देखते हुए वे पारंपरिक प्रतिमाओं को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल