Home / छत्तीसगढ़ / ट्रक के चेसिस में छिपा मिला 6 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

ट्रक के चेसिस में छिपा मिला 6 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

ट्रक के चेसिस में छिपा मिला 6 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

 

कोरबा। कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक पार्क किए गए ट्रक के चेसिस में करीब 6 फीट लंबा अजगर छिपा मिला। ट्रक चालक की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

रेस्क्यू के दौरान काफी सतर्कता बरती गई, क्योंकि अजगर ट्रक के चेसिस के अंदर गहराई में छिपा हुआ था। वन विभाग की टीम ने बिना किसी नुकसान के उसे बाहर निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

 

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें नुकसान पहुंचाने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल