Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर: कोटा रोड पर भूत बनकर राहगीरों को डराते थे नाबालिग, ग्रामीणों ने पकड़ा; पुलिस ने दी समझाइश

बिलासपुर: कोटा रोड पर भूत बनकर राहगीरों को डराते थे नाबालिग, ग्रामीणों ने पकड़ा; पुलिस ने दी समझाइश

बिलासपुर: कोटा रोड पर भूत बनकर राहगीरों को डराते थे नाबालिग, ग्रामीणों ने पकड़ा; पुलिस ने दी समझाइशबिलासपुर। सकरी क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में कुछ नाबालिग बच्चों द्वारा रात के समय भूत बनकर कोटा रोड से गुजरने वाले राहगीरों को डराने का मामला सामने आया है। बच्चे अचानक सड़क पर पहुंचकर लोगों को डराते थे और इस पूरी हरकत का मोबाइल से वीडियो भी बनाते थे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। ग्रामीणों ने बच्चों को पकड़कर पुलिस को दी सूचनाबताया गया कि रात के समय कुछ बच्चे भूत का रूप बनाकर कोटा रोड पर आने-जाने वाले लोगों को डराते थे। उनकी हरकतों से कई राहगीर घबरा गए। इसके बाद गांव के लोगों ने बच्चों को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।सकरी थाना प्रभारी उमेश साहू के अनुसार, डायल-112 को सूचना मिली थी कि कोटा रोड पर कुछ लोग भूत बनकर राहगीरों को डरा रहे हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों ने कुछ नाबालिगों को पकड़ रखा था। बच्चों के स्वजन भी मौके पर मौजूद थे। वीडियो बनाने के लिए करते थे हरकतपुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चे राहगीरों को डराने के साथ-साथ इस घटना का वीडियो भी बनवाते थे। उनका उद्देश्य लोगों को डराना और उस हरकत का वीडियो तैयार करना था। सभी बच्चे नाबालिग पाए गए।थाने में नहीं हुई शिकायतडायल-112 की टीम ने ग्रामीणों से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने के लिए कहा। हालांकि, गांव का मामला होने और बच्चों के नाबालिग होने के कारण किसी ने थाने में औपचारिक शिकायत नहीं की।इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चों के स्वजन और गांव के लोगों की मौजूदगी में उन्हें समझाइश दी। पुलिस ने ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने और राहगीरों को परेशान नहीं करने की हिदायत दी। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोबच्चों के भूत बनकर राहगीरों को डराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने बच्चों और उनके स्वजन को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल