Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा में BJP का संगठन महामंथन! पवन साय ने बूथ तक कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, संगठन मजबूत करने पर जोर

कोरबा में BJP का संगठन महामंथन! पवन साय ने बूथ तक कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, संगठन मजबूत करने पर जोर

कोरबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय, टीपी नगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

पवन साय ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों से शक्ति केंद्रों और बूथों तक नियमित संपर्क बनाए रखने, बेहतर समन्वय के साथ काम करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बैठक में संभाग प्रभारी रामू रोहरा, सह संभाग प्रभारी अभिषेक शुक्ला, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल