Home / छत्तीसगढ़ / बरबसपुर में शराब दुकान के विरोध पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे जयसिंह अग्रवाल

बरबसपुर में शराब दुकान के विरोध पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे जयसिंह अग्रवाल

बरबसपुर में शराब दुकान के विरोध पर गरमाई सियासत, ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठे जयसिंह अग्रवाल

 

कोरबा। जिले के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने शराब दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए धरना शुरू कर दिया। आंदोलन को समर्थन देने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल भी धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठकर विरोध जताया।

 

धरने के दौरान जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग पर ग्रामीणों की भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब पूरा गांव शराब दुकान का विरोध कर रहा है, तब जबरन दुकान खोलने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दुकान खोलने की कोशिश की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

विरोध प्रदर्शन के बीच मकान मालिक ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने भवन को शराब दुकान के लिए उपलब्ध नहीं कराएगा। वहीं, आबकारी मंत्री ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि क्षेत्र के लोग शराब दुकान नहीं चाहते हैं तो बरबसपुर में दुकान नहीं खोली जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल दुकान खोलने का अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और विभाग की टीम केवल संभावित स्थान का निरीक्षण करने पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल