Home / छत्तीसगढ़ / करोड़ों के खदान घोटाले में भिलाई निगम की महिला पार्षद, पति और बेटे पर धोखाधड़ी की FIR

करोड़ों के खदान घोटाले में भिलाई निगम की महिला पार्षद, पति और बेटे पर धोखाधड़ी की FIR

 करोड़ों के खदान घोटाले में भिलाई निगम की महिला पार्षद, पति और बेटे पर धोखाधड़ी की FIR

 

भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम छांटा स्थित चूना पत्थर खदान, जमीन और मशीनरी से जुड़े करीब 4.50 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में भिलाई नगर निगम की एक महिला पार्षद, उनके पति और बेटे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

शिकायत के अनुसार आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों और कथित धोखाधड़ी के जरिए खदान, जमीन और मशीनरी के स्वामित्व एवं लेनदेन में अनियमितता कर करोड़ों रुपये की हानि पहुंचाने का आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल