Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर स्टेशन की वाटर वेंडिंग मशीनों पर सवाल, पांच विकल्प दिखाकर भी सिर्फ एक लीटर पानी उपलब्ध

बिलासपुर स्टेशन की वाटर वेंडिंग मशीनों पर सवाल, पांच विकल्प दिखाकर भी सिर्फ एक लीटर पानी उपलब्ध

बिलासपुर स्टेशन की वाटर वेंडिंग मशीनों पर सवाल, पांच विकल्प दिखाकर भी सिर्फ एक लीटर पानी उपलब्ध

 

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाई गई वाटर वेंडिंग मशीनें अब परेशानी का कारण बन रही हैं। मशीनों पर 300 मिलीलीटर से लेकर 5 लीटर तक पानी लेने के पांच विकल्प प्रदर्शित किए गए हैं, लेकिन यात्रियों को केवल एक लीटर पानी ही मिल पा रहा है।

 

यात्रियों का आरोप है कि मशीनों में अन्य विकल्प काम नहीं कर रहे हैं, जिससे जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा। रेलवे की ओर से निर्धारित सुविधा का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है और कई लोगों को मजबूरी में महंगा पैकेज्ड पानी खरीदना पड़ रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनों का उद्देश्य कम कीमत में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन बिलासपुर स्टेशन पर मशीनों के संचालन में अनियमितता सामने आने से यात्रियों में नाराजगी है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मशीनों की जांच कर सभी विकल्पों को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल