Home / छत्तीसगढ़ / सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 लीटर महुआ शराब जब्त; तीन महिलाओं को जेल

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 लीटर महुआ शराब जब्त; तीन महिलाओं को जेल

सुशासन तिहार की शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 57 लीटर महुआ शराब जब्त; तीन महिलाओं को जेल

 

बिलासपुर। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में छापेमारी कर 57 लीटर महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

आबकारी विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त नवनीत कुमार तिवारी के निर्देशन में कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में महुआ शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

 

विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल