Home / छत्तीसगढ़ / मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने गुरुद्वारे में की अरदास

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने गुरुद्वारे में की अरदास

मोदीसरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने गुरुद्वारे में की अरदास

कोरबा। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा द्वारा विशेष अरदास का आयोजन किया गया।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने इतवारी बाजार स्थित गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सफल जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए अरदास की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में किया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष करण राजपाल, सुखदेव सिंह संधू, इंद्रजीत सिंह, पूर्व नगर महामंत्री असलम खान, यश राजपाल, युवा मोर्चा नेता विशाल साहू, गोलू दीवान, अशोक निर्मलकर, अमनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है तथा देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल