Home / छत्तीसगढ़ / फोन करने से मना करने पर भड़का युवक, युवती की हत्या; झारखंड से आरोपित गिरफ्तार

फोन करने से मना करने पर भड़का युवक, युवती की हत्या; झारखंड से आरोपित गिरफ्तार

फोन करने से मना करने पर भड़का युवक, युवती की हत्या; झारखंड से आरोपित गिरफ्तार

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। आस्ता थाना क्षेत्र में फोन पर बात करने से मना किए जाने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर युवती की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान अवधेश राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि युवती ने आरोपित को फोन नहीं करने के लिए कहा था, जिससे वह नाराज था।

 

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपित की तलाश की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे झारखंड से पकड़ लिया। आरोपित से पूछताछ कर घटना के संबंध में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *