भिलाई में घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को अज्ञात बदमाश ने लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात युवक ने घर के बाहर खड़ी दोनों गाड़ियों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आगजनी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।













