जांजगीर पुलिस का बिहार में बड़ा ऑपरेशन, युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी अकबर खान गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार में दबिश देकर युवती को ब्लैकमेल करने के मामले के आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान उसकी लोकेशन बिहार में मिली, जिसके बाद जांजगीर पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लाया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी और यह भी पता लगाएगी कि ब्लैकमेलिंग में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।













