Home / छत्तीसगढ़ / डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 साल की बेटी की डूबने से मौत

डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 साल की बेटी की डूबने से मौत

डैम में दर्दनाक हादसा: गर्भवती महिला और 8 साल की बेटी की डूबने से मौत

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की डूबने से मौत हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के घोघरा डैम की बताई जा रही है, जहां महिला अपनी दो बेटियों के साथ नहाने और कपड़े धोने गई थी।

 

जानकारी के अनुसार, बालाझर गांव निवासी सुकांति तिग्गा अपनी बेटियों के साथ डैम पहुंची थी। इसी दौरान उसकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बेटी को बचाने के प्रयास में सुकांति भी पानी में उतर गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में फंस गए। बड़ी बेटी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आई और गांव पहुंचकर लोगों को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी के शव डैम से बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला गर्भवती थी, जिससे घटना और भी दर्दनाक हो गई।

 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने डैम क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *