Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में ज्वेलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बदमाश फरार

रायपुर में ज्वेलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बदमाश फरार

रायपुर में ज्वेलर्स मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बदमाश फरार

 

रायपुर के खरोरा इलाके में ज्वेलर्स के मैनेजर से करीब 1 करोड़ रुपए के सोना-चांदी के गहनों की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मैनेजर पर तलवार से हमला कर जेवरों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक, महावीर ज्वेलर्स का मैनेजर टीकाराम शर्मा मंगलवार शाम एक शाखा से दूसरी शाखा में गहने लेकर जा रहा था। इसी दौरान तिल्दा-दादिह के पास तेज आंधी और बारिश के कारण वह रास्ते में रुक गया। मौसम शांत होने पर जैसे ही वह आगे बढ़ा, बाइक सवार 2 से 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया।

 

आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर टीकाराम शर्मा को घायल कर दिया और सोना-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों को मैनेजर की गतिविधियों और रूट की पहले से जानकारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *