Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बैरिकेड का लोहे का पाइप युवक के पेट में घुसा, हालत गंभीर

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बैरिकेड का लोहे का पाइप युवक के पेट में घुसा, हालत गंभीर

बिलासपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बैरिकेड का लोहे का पाइप युवक के पेट में घुसा, हालत गंभीर

 

बिलासपुर: जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप युवक के पेट में आर-पार घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल