Home / छत्तीसगढ़ / छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI का हल्लाबोल, CM हाउस घेराव की चेतावनी

छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI का हल्लाबोल, CM हाउस घेराव की चेतावनी

रायपुर में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर NSUI ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेराव की घोषणा की है। संगठन का आरोप है कि प्रदेश की विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

 

NSUI नेताओं ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

 

वहीं भाजपा ने इस आंदोलन को राजनीतिक स्टंट बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस छात्र राजनीति के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने NSUI की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की आवाज मजबूत करने का माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *