
मुजगहन में महिला की हत्या का खुलासा, अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना; आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और उनका पीछा कर वारदात को अंजाम देता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी साइकिल से अकेली महिलाओं का पीछा करता था। पुलिस के मुताबिक उसने एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को पानी में डुबो दिया था। इसके अलावा एक अन्य महिला से मारपीट की घटना में भी आरोपी की संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वारदात से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।











