Home / छत्तीसगढ़ / नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR

नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR

नितिन नबीन की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता अरुण साहू पर FIR

 

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित छेड़छाड़ के मामले में रायपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित किया गया।

 

मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने के बाद अरुण साहू के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

 

बताया गया है कि अरुण साहू कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े पदाधिकारी हैं। भाजपा की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अब पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीर के स्रोत और उसे प्रसारित करने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

 

मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा है, जबकि पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *