Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर / शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, चार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

 

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार अंतरराज्यीय साइबर ठगों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है।

 

आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को भरोसे में लिया और मुनाफे का लालच देकर उनसे रकम अलग-अलग खातों में जमा कराई। इसके बाद आरोपियों ने रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी की राशि को इधर-उधर किया।

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर तकनीक और बैंकिंग लेनदेन की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों के बीच आपसी कनेक्शन और ठगी की रकम के लेनदेन का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंक खातों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *