प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजूदेवी राजपूत ध्वजारोहण करेंगी।
दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नागरिक बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।













