Home / छत्तीसगढ़ / भटके बच्चों को नई राह दिखाएगी खाकी, बिलासपुर में बनेगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर

भटके बच्चों को नई राह दिखाएगी खाकी, बिलासपुर में बनेगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर

भटके बच्चों को नई राह दिखाएगी खाकी, बिलासपुर में बनेगा स्पेशल काउंसलिंग सेंटर

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भटके और अपराध की ओर बढ़ रहे बच्चों को सही दिशा देने के लिए पुलिस विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। सिविल लाइन थाना परिसर में जिले का पहला स्पेशल काउंसलिंग सेंटर बनाया जाएगा, जहां चाइल्ड इन कॉन्फ्लिक्ट मामलों से जुड़े बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी।

 

इस केंद्र का उद्देश्य ऐसे बच्चों को मानसिक और सामाजिक सहयोग देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। यहां विशेषज्ञों की मदद से बच्चों को शिक्षा, व्यवहार और भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे अपराध की दुनिया से दूर रह सकें।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई बच्चे परिस्थितियों या गलत संगत के कारण अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। ऐसे बच्चों को दंड की बजाय सही सलाह और सहयोग देकर सुधारा जा सकता है। इसी सोच के साथ यह पहल शुरू की गई है।

 

काउंसलिंग सेंटर में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों की भी काउंसलिंग की जाएगी, ताकि पारिवारिक माहौल बेहतर बन सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *