बिलासपुर में खनिज माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन और जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध खनन और परिवहन करने वाले खनिज माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में 2 पोकलेन मशीन, एक जेसीबी और कई भारी वाहन शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।













